पोंगल पर रजनीकांत का तोहफा! घर के बाहर निकलकर फैंस का किया अभिवादन

Spread the love

 

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ‘जेलर 2’ में नजर आएंगे। यह एक भारतीय तमिल भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसी बीच सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत पोंगल के अवसर पर अपने फैंस से मिलने के लिए घर से बाहर आकर उनसे मिले।

 

वायरल वीडियो
सोशल मीडिया हैंडल पर रजनीकांत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रजनीकांट व्हाइट कुर्ते और लू्ंगी में नजर आ रहे हैं। रजनीकांत का यह वीडियो पोंगल के अवसर का है, जिसमें वह खासतौर पर अपने फैंस को पोंगल की बधाई देने के लिए घर से बाहर आए और उन्हें हाथ हिलाकर (हैलो) सभी फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान रजनीकांत की झलक पाकर फैंस बेहद खुश हुए।

 

कब रिलीज होगी ‘जेलर 2’
‘जेलर 2’ एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। जेलर (2023) की अगली कड़ी में रजनीकांत मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, विनायकान, योगी बाबू और मिर्ना भी हैं। फिल्म की शूटिंग मार्च 2025 में चेन्नई में शुरू हुई है। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। ‘जेलर 2’, 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कमल हासन ने दी फैंस को पोंगल की बधाई
कमल हासन ने X पर अपने फैंस को पोंगल की बधाई देते हुए लिखा, ‘पोंगल, तमिल संस्कृति के शिखर के रूप में मनाया जाता है। प्रकृति और कृषि की प्रशंसा करने वाले इस शुभ दिन पर, हर घर में खुशियां उमड़ें। तमिल भूमि की समृद्धि और तमिल लोगों का गौरव विश्वभर में फैले। सभी तमिल भाइयों को मेरी हार्दिक थाई पोंगल की शुभकामनाएं।’

Spread the love
और पढ़े  अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार
  • Related Posts

    बड़ा खुलासा: दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे शी जिनपिंग, व्हाइट हाउस में बन रहा ‘चीन जैसा’ ग्रेट हॉल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुलासा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे। ट्रंप ने यह घोषणा व्हाइट हाउस के…


    Spread the love

    ट्रंप का ‘टैरिफ वार- चीन के खिलाफ नया प्लान, सस्ते सामान पर 7.5% कर संभव, कनाडा के लिए भी बढ़ी मुश्किल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत…


    Spread the love