थल सेना प्रमुख ने खोला राज- महज 88 घंटे में हमने सीजफायर के लिए पाकिस्तान को मजबूर किया

 

थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जयपुर में दक्षिण पश्चिमी कमान में आयोजित अलंकरण समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और हम दुश्मन की हर चाल पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

महज 22 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त: थल सेना प्रमुख
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उनके बुनियादी ढांचे को महज 22 मिनट में सटीकता के साथ ध्वस्त कर दिया।

 

हमले के बाद तय था कि भारत निर्णायक कार्रवाई करेगा
जनरल द्विवेदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उच्चतम स्तर पर यह स्पष्ट निर्णय लिया गया था कि भारत निर्णायक कार्रवाई करेगा। ऑपरेशन सिंदूर इसी संकल्प का परिणाम था।

 

पाकिस्तान को हमने सीजफायर के लिए मजबूर किया: द्विवेदी
वहीं, सीज फायर को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की सटीकता, पेशेवर क्षमता और ऑपरेशनल श्रेष्ठता ने पाकिस्तान को महज 88 घंटे के भीतर ही सीज फायर करने के लिए मजबूर कर दिया।

और पढ़े  रेलवे: ट्रेन में तेज आवाज में मोबाइल पर वीडियो देखना पड़ेगा महंगा, जुर्माना और जेल भी संभव, जानें...
  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी रेहान का दोस्त समीर भी रडार पर, पुलिस ने बढ़ाई अभिनेता की सुरक्षा, जांच हुई तेज

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं…

    न्यूजीलैंड-भारत का मुफ्त व्यापार समझौता आज से प्रभावी, अभी आयात-निर्यात कितना, डील से क्या बदलेगा?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते साल दिसंबर में तय हुआ मुक्त व्यापार समझौता आज (20 अक्तूबर 2026) से प्रभावी हो गया है। दोनों ही देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक…