महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव- कल मतदान, 16 को नतीजे, मुंबई में बीएमसी सहित राज्य के 29 निगमों में रोचक सियासी लड़ाई

Spread the love

 

 

हाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगर निगमों में यह चुनाव तीन साल के देरी से हो रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से लगातार चुनावों की तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। सभी पार्टियों के गठबंधन, सीटें और उम्मीदवार तय हो चुके हैं। नगर निकाय चुनावों का पूरा शेड्यूल क्या है, मतदान का समय, नतीजे कब आएंगे आइये जानते हैं..

 

चुनाव की तारीख और नतीजे

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी, 2026 को कराए जाएंगे। यह चुनाव एक ही चरण में होंगे। मतदाता चुनाव में आसानी से वोट कर सकें इसके लिए सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।  ग्रेटर मुंबई के सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी। नतीजे 16 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे।

 

चुनाव से जुड़ी कुछ जरूरी तारीख

नामांकन का प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर थी। जिन उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया था, लेकिन किसी कारण वश नाम वापस लेना हो तो उसकी तारीख 2 जनवरी 2026 रखी गई थी। 3 जनवरी को जो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, उनकी अंतिम सूची जारी हुई थी। मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा। नतीजों की घोषणा 16 जनवरी 2025 को होगी।

 

बीएमसी में 1.03 करोड़ मतदाता 

बीएमसी की सभी 227 वार्डों में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं। महराष्ट्र में कुल 29 नगर निगम हैं। इसमें से बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम सबसे बड़ा नगर निगम है।

किस गठबंधन के पास कितनी सीटें 

और पढ़े  यौन उत्पीड़न मामला: सरकारी अधिकारी की बेटी को बनाया शिकार, अब आरोपी जेल में मांग रहा है पिज्जा

सबसे पहले बात सत्तारूढ़ पार्टी की करते हैं। इसमें भाजपा-शिव सेना (एकनाथ शिंदे) शामिल हैं। इस गंठबंधन का नाम आरपीआई महायुति गठबंधन है। बीएमसी के लिए महायुति के घटक दल भाजपा 137 और शिव सेना 90 सीटों पर चुनावी मैदान में है। इसके साथ ही महायुति की तीसरी सहयोगी एनसीपी जो विधानसभा में गठबंधन के साथ है, उसने अकेले चुनाव लड़ने का एलान करते हुए 94 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं दूसरे गठबंधन की बात करें तो कांग्रेस के 143 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीएमसी में कांग्रेस का साथ पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी दे रही है। वीबीए ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारें हैं। कांग्रेस की एक और सहयोगी है राष्ट्रीय समाज पक्ष। यह छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

तीसरे गठबंधन की बात करें तो वह शिवसेना (उद्धव ठाकरे), एनसीपी (शरद पवार) और मनसे (राज ठाकरे) का है। शिवसेना के पास 150 से ज्यादा सीटें हैं, एनसीपी के पास 11 और हाल ही में अपने भाई से जुड़ने वाले राज ठाकरे की पार्टी बची हुई बाकि सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    यौन उत्पीड़न मामला: सरकारी अधिकारी की बेटी को बनाया शिकार, अब आरोपी जेल में मांग रहा है पिज्जा

    Spread the love

    Spread the loveनागपुर में तीन दिन पहले 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा को किडनैप करके उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। उस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में…


    Spread the love

    आज जेन-जी और जेन-अल्फा से मोहन भागवत का संवाद, विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण…


    Spread the love