उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 15 नए मामले, 19 लोग ठीक होकर लौटे घर..

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 19 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 214 पहुंच गई है। जबकि सोमवर को प्रदेश में 218 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 15032 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली में पांच, देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में दो और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित मरीज मिला है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343519 हो गई है। इनमें से 329813 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7393 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार: कुंभ से पहले धर्मनगरी को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू परियोजना का काम
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *