अयोध्या- रात में खंगाला गया मंदिर परिसर,सुरक्षा सख्त 

Spread the love

राम मंदिर परिसर व आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में एक कश्मीरी नमाज पढ़ने के प्रयास में पकड़ा गया था, जिसके बाद पूरी अयोध्या में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात राम मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर परिसर के हर कोने को खंगाला और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।

राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके साथ ही राम मंदिर के आसपास के इलाकों रामकोट, लता चौक, जन्मभूमि पथ और प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। रात के समय पैदल और वाहन गश्त के जरिये पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा सख्त करते हुए कंट्रोल रूम से निगरानी और तेज कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीआरपीएफ को अलर्ट पर रखा गया है। मंदिर परिसर के भीतर और बाहर तैनात बलों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त चेकिंग और मेटल डिटेक्टर के जरिये श्रद्धालुओं की सघन जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या:- पुरुषोत्तम मास में श्री कृष्ण प्रिय जी महाराज की अमृतवाणी से भक्तिमय हुआ अयोध्या धाम
  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love