अयोध्या- केंद्र सरकार की नीयत और नीति मजदूर-किसान विरोधी

Spread the love

 

 

 सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में उपवास रखा। योजना के प्रारूप में किए जा रहे बदलावों के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा गया। जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। मनरेगा के प्रारूप में बदलाव और गांधी जी का नाम हटाने की मंशा यह दर्शाती है कि केंद्र सरकार की नीयत और नीति दोनों ही मजदूर-किसान विरोधी हैं।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महात्मा गांधी के विचारों और प्रतीकों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया है। आज सरकार इस योजना की आत्मा को खत्म करने पर तुली है।

 

शीतला पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों की समस्याओं से पूरी तरह विमुख हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी। उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बनाए रखने की मांग की। उक्त कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप निषाद, उमेश उपाध्याय, बृजेश रावत, बसंत मिश्रा, नाजिश फातिमा, मोहम्मद आरिफ, अनंत राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद आरिफ, फिरोज अंसारी, रामनाथ शर्मा, अशोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

Spread the love
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

    Spread the love

    Spread the loveजीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने चित्रकूट और बांदा में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन व कर चोरी से जुड़े नेटवर्क…


    Spread the love