जानलेवा है गर्म चाय!- नई रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा, पीने से नहीं एक फायदा, नुकसान इतना की कैंसर हो जाए

चाय हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन दिन में चार से पांच कप से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं, जो थोड़ी मात्रा में फायदेमंद होते हैं, लेकिन ज्यादा होने पर पेट, दिल और नींद पर बुरा असर डाल सकते हैं।

 

बढ़ जाता है कैंसर का खतरा
हार्वर्ड हेल्थ और मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा चाय पीने से पेट में गैस, एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ सकती है, जबकि टैनिन की वजह से आयरन की कमी भी हो सकती है, जिससे एनीमिया का खतरा होता है। इसके अलाव, लोगों के अंदर एसोफेजियल कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

गर्म चाय गले के लिए भी नुकसानदायक
गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर के अनुसार, बहुत गर्म चाय पीने से गले की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है और एसोफेजियल कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। लगातार ज्यादा चाय पीने से सिरदर्द, बेचैनी, नींद न आना और दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य मंत्रालय की राय है कि चाय की मात्रा नियंत्रित रखें, धीरे-धीरे कम करें और हर्बल टी जैसे हेल्दी विकल्प अपनाएं।

अधिक चाय पेट संबंधी समस्याओं को देता है दावत
हार्वर्ड हेल्थ और मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, चाय में कैफीन और टैनिन मौजूद होता है। ये दोनों चीजें पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकती हैं, पेट की अंदरूनी परत को जलन दे सकती हैं और एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन का कारण बन सकती हैं। खासकर खाली पेट चाय पीने या बहुत ज्यादा मात्रा में चाय लेने से ये समस्याएं और बढ़ जाती हैं।

और पढ़े  हरियाणा में 26 नवंबर तक वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: सात एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त, संगठन को समन्वय के निर्देश

चाय की मात्र कम करें, खाली पेट न पीएं
रिपोर्ट के अनुसार, कैफीन वाली चाय और कॉफी पेट में एसिड प्रोडक्शन को बढ़ाती है और लोअर एसोफेजियल स्फिंक्टर को ढीला कर देती है, जिससे एसिड ऊपर आकर सीने में जलन पैदा करता है। वहीं, मेयो क्लिनिक के अनुसार, कैफीन और एसिडिक ड्रिंक्स एसिडिटी, गैस और पेट की जलन को ट्रिगर कर सकते हैं, खासकर जिसे पहले से पाचन विकार, अपच या बदहजमी की समस्या हो। ऐसे में, डॉक्टरों के सुझाव के अनुसार, अगर आपको ऐसी परेशानी होती है, तो चाय की मात्रा कम करें, खाली पेट न पीएं और अगर समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह लें। संतुलित मात्रा में चाय पीना आमतौर पर फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा होने पर नुकसान भी कर सकता है।

डॉक्टरों की चेतावनी
गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. राकेश कुमार के अनुसार, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग चाय पीने से ज्यादा सावधान रहें। पहले से एनीमिया या नींद की समस्या वालों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा चाय की मात्रा नियंत्रित, धीरे-धीरे कम करना और हर्बल टी या ग्रीन टी जैसे हेल्दी विकल्प अपनाएं पर डॉक्टरों ने जोर दिया है।

चार कप से ज्यादा चाय पीने के मुख्य नुकसान
-पेट की समस्या: ज्यादा चाय पीने से गैस, एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है।
-नींद पर असर: अत्यधिक कैफीन सिरदर्द, बेचैनी और नींद न आने की वजह बन सकता है।
-एनीमिया का खतरा: चाय में मौजूद टैनिन आयरन को अवशोषित होने से रोकते हैं, जिससे आयरन की कमी हो सकती है।
-कैंसर का रिस्क: बहुत गर्म चाय पीने से गले की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है और एसोफेजियल कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
-हड्डियों और दांतों पर असर: लंबे समय तक ज्यादा चाय पीने से दांत पीले पड़ सकते हैं और फ्लोराइड की अधिकता हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती है।

और पढ़े  इमरान खान: अभिनेता की याचिका पर इस दिन सुनवाई करेगा बॉम्बे HC, भारत छोड़ने का मिला था नोटिस
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…