ओडिशा में हादसा: राउरकेला में हवाई पट्टी के पास छोटा विमान गिरा, 9 यात्री थे सवार, पायलट गंभीर रूप से जख्मी

 

ओडिशा के राउरकेला में शनिवार (10 जनवरी) को एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान प्राइवेट एयरलाइन का बताया जा रहा है, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इस हादसे में पायलट को गंभीर चोंटे आई हैं। राज्य के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने बताया कि प्राइवेट एयरलाइन के छोटे विमान की क्रैश लैंडिंग में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

राउरकेला से 10 किलोमीटर पहले हादसा
मंत्री जेना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यात्रियों को ले जा रहा एक A-1 नौ सीटर प्राइवेट विमान हादसे का शिकार हो गया है। यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। यह घटना राउरकेला से 10 किलोमीटर दूर जल्दा में हुई।

 

सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे में घायल यात्रियों को बचाकर पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को स्थिति के बारे में बता दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे डायरेक्टर भी जल्द ही दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे।

4 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे सवार
वहीं बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रसन्ना प्रधान ने कहा कि फ्लाइट भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी। राउरकेला से 10 किमी पहले इसकी क्रैश लैंडिंग हुई। इसमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे। सभी सुरक्षित हैं। यह फ्लाइट इंडिया वन एयरलाइंस की है। फ्लाइट नंबर C-208 है।

हादसे तुरंत बाद मौके पर पहुंची राहत टीम
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। कुछ ही देर में पुलिस-प्रशासन ने भी पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यह एक प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच चलने वाली नियमित उड़ान थी।

और पढ़े  पश्चिम एशिया: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूतियों का हमला, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, राज्यसभा की भी हैं उम्मीदवार

    बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक(कोयल मल्लिक) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था, जिसके एक दिन बाद…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…