बांग्लादेश के भारत में T20 विश्वकप नहीं खेलने पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी, सैकिया ने क्या दिया जवाब?

Spread the love

 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) टी20 विश्व कप के अपने मुकाबले भारत में नहीं खेलने की मांग पर अड़ा है और उसने इसे लेकर आईसीसी को पत्र भी लिखा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से अब तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई थी, लेकिन अब सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद से ही इस विवाद की शुरुआत हुई है।

 

क्यों भारत में नहीं खेलना चाह रहा बांग्लादेश?
टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को ग्रुप चरण के अपने चार मैच भारत में खेलने हैं। इसमें से तीन कोलकाता में और एक मुंबई में खेला जाना है। बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दे। इसके बाद से ही बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप को लेकर राग अलपाना शुरू कर दिया है। बीसीबी ने सुरक्षा को बहाना बनाया है और अपने मैच श्रीलंका में खेलने की मांग की है।

 

दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र
बीसीबी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर आईसीसी को दूसरी बार पत्र लिखा था। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा पर चिंता जाहिर की और क्रिकेट की वैश्विक संस्था से टी20 विश्व कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई। हालांकि, अब तक क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है।

बीसीसीआई ने नहीं दिया तूल
बांग्लादेश ने भले ही टी20 विश्व कप में उसके मैच भारत से बाहर कराने का आईसीसी से अनुरोध किया है, लेकिन बीसीसीआई ने इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया है। बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने मुंबई में शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान सीओई के कामकाज की समीक्षा हुई। बैठक के बाद सैकिया ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि बैठक में बांग्लादेश के भारत में नहीं खेलने की मांग को लेकर कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा, यह बैठक सीओई और अन्य क्रिकेट मसलों पर थी। उस मुद्दे पर बात करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है चूंकि टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर अंतिम फैसला आईसीसी को लेना है।

जानें मुस्तफिजुर को क्यों किया गया था बाहर
आईपीएल की तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पिछले महीने मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने इस बांग्लादेशी गेंदबाज को टीम से बाहर कर दिया। मुस्तफिजुर को टीम में लेने पर भारत में विरोध हो रहा था और कई राजनेताओं तथा कथावाचक ने इसे लेकर केकेआर के मालिका शाहरुख खान को घेरा था। मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद बांग्लादेश बौखला गया। इसके बाद से ही बीसीबी ने भारत के खिलाफ रवैया अपनाना शुरू किया। टी20 विश्व कप के लिए टीम भेजने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी।

Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love