मोटाहल्दू/हल्दूचौड़ : एलबीएस प्रकरण: प्रोफेसर गौतम पर लगे आरोपो की हो जाँच, सही जांच न होने पर छात्रसंघ करेगा उग्र आंदोलन

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में चल रहा है, क्योंकि यहां के एक प्रोफेसर के खिलाफ एक छात्रा ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर कुछ संगीन आरोप लगाए हैं, जिसमें पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है, वही चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। अब उक्त प्रकरण में एक नया मोड़ आ गया है जहां पूर्व में छात्र संघ के कुछ छात्र नेता महाविद्यालय प्रशासन व प्रोफेसर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और उक्त आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे थे। वही आज छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने प्रोफ़ेसर जे के गौतम पर लगे आरोपों के संदर्भ में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा है और उन्होंने कहा है कि महाविद्यालय में कार्यरत प्रोफ़ेसर जेके गौतम पर महाविद्यालय की भूगोल विषय की एक छात्रा द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं, जिस के संदर्भ में महाविद्यालय में पढ़े व पढ़ रहे समस्त विद्यार्थियों को उक्त प्रकरण के संदर्भ में आपत्ति है। उपरोक्त प्रोफेसर का पूर्व आचरण कहीं भी कभी भी गलत नहीं रहा है वह शिक्षा के प्रति सकारात्मक नजरिया रहा है, इस प्रकरण में जो फोन रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया जा रहा है उसकी भी पूर्ण रूप से बिंदुवार जांच की जाए वह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उपरोक्त रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद कहीं पर ऐसा प्रतीत नही हुआ है कि प्रोफेसर ने छात्राओं के प्रति कुछ गलत टिप्पणी की हो। वहीं छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि एक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए अन्यथा वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक नेगी, पूर्व छात्रसंघ सचिव गौरव मठपाल, पूर्व छात्रा उपाध्यक्ष मंजू पांडे, मनोज जोशी, अनीता, गीता पांडे, सीमा बिष्ट, हेमंत कुमार, हेम शर्मा सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…