AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सिडनी में 5 विकेट से हराया, एशेज 4-1 से अपने नाम की

Spread the love

 

स्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए एशेज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लिश टीम ने 160 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे कंगारुओं ने पांचवें दिन 31.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। कंगारुओं ने पर्थ में पहला टेस्ट आठ विकेट से और गाबा में दूसरा टेस्ट भी आठ विकेट से जीता था।

इसके बाद एडिलेड में तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से जीत हासिल की थी और 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया के घर पर लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ा। मेलबर्न में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की। अब पांचवां टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने वापस से जीतकर इंग्लैंड को सीरीज में धूल चटाई और अपना दबदबा दिखाया। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच और स्टार्क को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने जो रूट के 160 रन के दम पर 384 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के 163 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ के 138 रन की बदौलत 567 रन बनाए और 183 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की दूसरी पारी 342 रन पर सिमट गई। जैकब बेथेल ने 154 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 159 रन की बढ़त हासिल हुई और ऑस्ट्रेलिया के सामन 160 रन का लक्ष्य था, जिसे कंगारुओं ने हासिल कर लिया।

और पढ़े  IND vs NZ: भारत 165 पर ऑलआउट, न्यूजीलैंड की चौथे टी20 में 50 रन से जीत, सैंटनर को 3 विकेट

 

इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड की पहली पारी में तीन बड़ी साझेदारियां हुईं, जिसकी मदद से टीम 384 के स्कोर तक पहुंच पाई। जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच 169 रन की और रूट और जेमी स्मिथ के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। रूट और विल जैक्स के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। रूट ने 242 गेंद पर 160 रन की अपनी पारी में 15 चौके लगाए। वहीं, ब्रूक ने 97 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने 46 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसेर ने चार विकेट लिए, जबकि स्टार्क और बोलैंड को दो-दो विकेट मिले।

 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने इसका जवाब मुंहतोड़ तरीके से दिया। टीम की ओर से सात 50 से ज्यादा रन की साझेदारियां हुईं। हेड और जेक वेदराल्ड के बीच 57 रन, हेड और लाबुशेन के बीच 105 रन, हेड और नेसेर के बीच 72 रन, हेड और स्मिथ के बीच 54 रन, ख्वाजा और स्मिथ के बीच 51 रन, ग्रीन और स्मिथ के बीच 71 रन और वेबस्टर और स्मिथ के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। इसकी बदलौत टीम 567 के स्कोर तक पहुंच पाई। हेड ने 166 गेंद में 24 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन बनाए। वहीं, लाबुशेन ने 48 रन और कप्तान स्मिथ ने 220 गेंद में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 138 रन बनाए। वेबस्टर ने 71 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स और जोश टंग को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि कप्तान स्टोक्स ने दो विकेट लिए। स्टोक्स को चोट भी लगी और वह ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान पवेलियन लौट गए थे।

और पढ़े  भारत आईसीसी के प्रोटोकॉल का करेगा सम्मान, श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया

Spread the love
  • Related Posts

    पाकिस्तान- भुगतेगा विश्वकप में ‘बहिष्कार’ का खामियाजा, लगाम कसने की तैयारी! भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

    Spread the love

    Spread the love   पाकिस्तान ने रविवार को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मुकाबला खेलने से मना कर दिया। पाकिस्तान की सरकार ने राष्ट्रीय टीम को सात फरवरी…


    Spread the love

    भारत आईसीसी के प्रोटोकॉल का करेगा सम्मान, श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया

    Spread the love

    Spread the love   पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद भारतीय टीम इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी।…


    Spread the love