Death: सपा विधायक व कद्दावर नेता विजय सिंह गोंड का निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

Spread the love

 

माजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की। लंबे समय से बीमार चल रहे विजय सिंह गोंड की दोनों किडनी खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करने वाले अग्रणी नेताओं में शुमार थे
प्रदेश की 403वीं अंतिम विधान सभा सीट दुद्धी के आदिवासी राजनीति के ‘पितामह’ कहे जाने वाले गोंड के निधन से पूरे सोनभद्र और आस-पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। विजय सिंह गोंड आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करने वाले अग्रणी नेताओं में शुमार थे।

 

क्रांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव में मिली थी जीत
दुद्धी और ओबरा विधानसभा को अनुसूचित जनजाति सीट घोषित कराने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। वनवासी सेवा आश्रम में मात्र 200 रुपये मासिक मानदेय पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने 1979 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आठ बार रहे विधानसभा के सदस्य

1989 में अपने राजनीतिक गुरु रामप्यारे पनिका को हराकर उन्होंने आदिवासी राजनीति में नया अध्याय लिख दिया। विभिन्न दलों से होते हुए वे आठ बार विधानसभा के सदस्य रहे और प्रदेश की राजनीति में आदिवासी हितों को नई पहचान दिलाई। गोंड ने सदन में आदिवासी समाज के अधिकारों को मजबूती से उठाया और उन्हें मुख्यधारा में लाने का उल्लेखनीय प्रयास किया। विजय सिंह गोंड के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और आदिवासी समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उनके निधन को अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

Spread the love
और पढ़े  संपत्ति के लिए बेटे ने खेल दिया खूनी खेल, माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला
  • Related Posts

    UP: यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, एक्सप्रेसवे पर 150 की स्पीड में कार डिवाइडर से टकराई

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून के मशहूर मोटो-ब्लॉगर और ‘बिग बॉस-17’ फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जान देने की कोशिश की। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पेज…


    Spread the love

    अयोध्या- 19 मार्च को राम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 19 मार्च को सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी

    Spread the love

    Spread the love अयोध्या राम मंदिर परिसर में चल रही भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है।बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने…


    Spread the love