अनुसूचित जाति की महिला की हत्या- मां की हत्या व बेटी के अपहरण पर तनाव, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार,मौके पर अधिकारी

थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण की घटना के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने साफ कह दिया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और अपहृत नाबालिग बेटी को सकुशल बरामद नहीं किया जाता, तब तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद गांव में माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया है।

 

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

दबिश जारी, तलाश में जुटीं टीमें
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जबकि अपहृत नाबालिग बेटी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। प्रशासन का दावा है कि हालात सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

 

सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में अनुसूचित जाति की महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण का मामला अब लखनऊ तक गूंज गया है। इस घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के शुक्रवार को गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार चंद्रशेखर आजाद कपसाड़ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का भरोसा देंगे। गांव में उनकी संभावित यात्रा को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस घटना को केवल आपराधिक वारदात नहीं बल्कि जातिगत हिंसा और महिलाओं की असुरक्षा का भयावह उदाहरण बताया। उन्होंने सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। चंद्रशेखर आजाद ने पोस्ट में कहा कि अपहृत बेटी की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

संगीत सोम ने जताया दुख
यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और नारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए गम्भीर चेतावनी है। दोषी कोई भी हो, उन्हें सख्त से सख्त दंड मिलेगा। पीड़ित परिवार को शासन स्तर पर हर संभव मदद दी जाएगी। -संगीत सोम, पूर्व विधायक
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…