हल्द्वानी- पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा- नितिन लोहनी की पीठ औरअंगों में 50 से अधिक छर्रे

Spread the love

ल्द्वानी में जज फार्म के सी ब्लॉक निवासी मीरा लोहनी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा पार्षद की गोली ने बेटे की पीठ को इस तरह छलनी किया कि कलेजे के टुकड़े का दिल तक भेंद दिया। पोस्टमार्टम से पहले जब नितिन के शव का एक्सरे किया तो शरीर के अंदरूनी अंगों में भी 50 से अधिक छर्रे मिले।

नितिन के शव को रविवार देर रात पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया था। सुबह साढ़े 10 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान चिकित्सकों के पैनल ने जब छर्रों से छलनी नितिन की पीठ देखी। इसके बाद छर्रे शरीर में कहां-कहां फंसे हैं, इसकी जांच के लिए शव को दोबारा सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां एक्सरे के बाद शरीर में छर्रों की लोकेशन पता चली।

एक्सरे की रिपोर्ट के अनुसार करीब 10-15 मीटर की दूरी से जब फायर झोंका गया तो गोली के छर्रों ने नितिन की पीठ के साथ ही अंदरुनी अंगों को भी भेद दिया था। पोस्टमार्टम के दौरान उसके हृदय, किडनी, लीवर सहित शरीर के अन्य हिस्सों से करीब 50 से अधिक छर्रे निकाले गए हैं। वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जिंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए…

नितिन लोहनी की मौत के बाद उसका फेसबुक पर किया साढ़े पांच साल पुराना पोस्ट वायरल हो गया। 30 सितंबर 2020 को अपनी प्रोफाइल फोटो अपडेट करते हुए कैप्शन लिखा है कि ” जिंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए, औरों के कहने पर तो शेर भी सरकस में नाचते हैं..हम बंदूक के ट्रिगर पे नहीं बल्कि खुद के जिगर पर जीते हैं…।” किसी ने कल्पना में भी नहीं सोचा था कि बंदूक की गोली ही इस लोहनी परिवार के जिगर के टुकड़े को उनसे छीन लेगी।

और पढ़े  हल्द्वानी / लालकुआं: लापरवाही- किसी ने देख लिया होता तो ऐसा नहीं होता...जेसीबी मशीन के चालक ने डंपर में बिना देखे ही डाला रेत और दब गया पवन सिंह,पढ़ें खबर

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love