हल्द्वानी- गलतफहमी में चली गोली- पुराने विवाद की जानकारी लेने पहुंचे थे नितिन–कमल 

हल्द्वानी में पार्षद अमित बिष्ट के होटल ओमारा में उसका भतीजा कान्हा काम करता है। कुछ दिन पहले होटल के कमरे के लिए कान्हा का एक युवक से विवाद हो गया था। वह युवक किसी गैंग से जुड़ा था। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए थे। गिरोह के सदस्य जय और उसके चचेरे भाई कान्हा को ढूंढ रहे थे। इसकी जानकारी जय ने अपने पिता को दी थी।

नितिन रविवार को जब कमल के साथ गौलापार में पार्टी करने गया तो उसे वहां इस विवाद की जानकारी हुई। पार्षद का बेटा जय उसका दोस्त था। ऐसे में वहां से लौटते समय वह तनातनी के कारण जानने के लिए पार्षद के घर पहुंच गया। कमल ने डोरबेल कमल में बजाई तो पार्षद अमित बिष्ट और उसके पुत्र जय बिष्ट कुछ और समझ बैठे। उन्होंने आव देखा न ताव गोली दाग दी। कमल और नितिन ने अपने बारे में बताना भी चाहा लेकिन उन्होंने एक न सुनी।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…