हल्द्वानी- गलतफहमी में चली गोली- पुराने विवाद की जानकारी लेने पहुंचे थे नितिन–कमल 

ल्द्वानी में पार्षद अमित बिष्ट के होटल ओमारा में उसका भतीजा कान्हा काम करता है। कुछ दिन पहले होटल के कमरे के लिए कान्हा का एक युवक से विवाद हो गया था। वह युवक किसी गैंग से जुड़ा था। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए थे। गिरोह के सदस्य जय और उसके चचेरे भाई कान्हा को ढूंढ रहे थे। इसकी जानकारी जय ने अपने पिता को दी थी।

नितिन रविवार को जब कमल के साथ गौलापार में पार्टी करने गया तो उसे वहां इस विवाद की जानकारी हुई। पार्षद का बेटा जय उसका दोस्त था। ऐसे में वहां से लौटते समय वह तनातनी के कारण जानने के लिए पार्षद के घर पहुंच गया। कमल ने डोरबेल कमल में बजाई तो पार्षद अमित बिष्ट और उसके पुत्र जय बिष्ट कुछ और समझ बैठे। उन्होंने आव देखा न ताव गोली दाग दी। कमल और नितिन ने अपने बारे में बताना भी चाहा लेकिन उन्होंने एक न सुनी।

और पढ़े  उत्तराखंड sir: डीएसई, पीएसई मॉड्यूल से जारी नोटिस पर 15 दिन का समय, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…