चमोली- 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट, होगा महाभिषेक का आयोजन

 

14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सुबह साढ़े पांच बजे आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्वालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट उद्घाटन पर 14 से 20 जनवरी तक महाभिषेक समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट उद्घाटन के शुभ मुहूर्त की घोषणा की।

रविवार को मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सप्ताहभर आयोजित होने वाले अनुष्ठान, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की महिला मंगल दलों द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़े  देहरादून रेलवे स्टेशन: ट्रेनों में सघन जांच, भोजन की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर जुर्माना
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…