रुड़की- मोहम्मदपुर झाल के पास हादसा, अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, मेरठ के 2 युवकों की मौत

 

नारसन में मोहम्मदपुर झाल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार गंगनहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और सड़क का तीखा मोड़ माना जा रहा है।

शिनाख्त के लिए जब वाहन के पंजीकृत स्वामी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि कार में सवार दोनों युवक किसी काम से रुड़की आए थे। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी कुराली, थाना जानी, मेरठ, पुनीत (25 वर्ष) पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली, थाना जानी, मेरठ के रूप में हुई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…