अयोध्या : सपा का पीडीए प्रहरी सम्मेलन आयोजित पूर्व मंत्री पवन पांडेय के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकल्प।

Spread the love

 

 

 

विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए प्रहरी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवन पांडेय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। विशेष रूप से बहन-बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने दलित और मुस्लिम परिवारों की बेटियों के साथ हो रही अपराध की घटनाओं का उल्लेख किया।पूर्व मंत्री ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेने का आह्वान किया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से लोगों में जोश और उत्साह भरा। सम्मेलन में भारी संख्या में मौजूद भीड़ तालियों के साथ वक्ताओं का समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।


Spread the love
और पढ़े  UP में नकली दवाओं का बड़ा खेल, रद्द लाइसेंस पर भी चल रहा करोड़ों का कारोबार, लखनऊ से गोरखपुर तक फैला जाल
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love