Weather: ठंड-कोहरे की चपेट में राज्य, कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी, आज बंद रहेंगे स्कूल

Spread the love

 

 

त्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। रविवार को प्रदेश के पश्चिम व तराई के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप के साथ गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही। कानपुर, इटावा, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बरेली, हरदोई आदि जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री या इससे नीचे दर्ज हुआ। 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस होने की आशंका जताई है। आज स्कूल भी बंद रहेंगे।

इन शहरों में चलेगी शीतलहर

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कानपुर और इटावा में आंशिक शीतलहर जैसे हालात होने की संभावना है। पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से प्रदेश भर में कई जिलों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

यहां है शीत दिवस की संभावना

कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

राजधानी में सर्द पछुआ का सितम, 6 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा

 राजधानी में गलन भरी सर्द पछुआ हवाओं का सितम जारी है। शनिवार और रविवार के बीच की रात को तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आई और कोहरे के प्रकोप के साथ ठंड का असर अपने चरम पर रहा। रविवार को सुबह कोहरे के बाद दिन चढ़ने पर थोड़ी देर के लिए गुनगुनी धूप खिली जो बेअर रही। दिन के तापमान में कोई खास बदलाव तो नहीं आया लेकिन रात के तापमान में आई इतनी बड़ी गिरावट चर्चा का विषय रही।

और पढ़े  46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी और सूखी पछुआ हवाओं के कारण यह बदलाव हुआ है। दिन में तेज ठंडी हवाएं, कोहरा और धूप बेअसर होने से शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से तापमान सामान्य से कम रह सकता है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान बिना बदलाव के 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


Spread the love
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love