अयोध्या- ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश तीन गिरफ्तार, 10 लाख की संपत्ति बरामद।

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सक्रिय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह को अभियान त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने दबोच लिया। गिरोह के कब्जे से दो चोरी की ट्रॉली और एक महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु सिंह,अर्जुन रावत और अभिषेक सिंह उर्फ नितिन है। पुलिस ने बताया कि गिरोह रात के समय सुनसान इलाकों में वाहन चोरी करता था और चोरी की संपत्ति को अन्य जिलों में बेचता था। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि जिले में अपराध पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे गिरोहों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्य और चोरी की संपत्ति से जुड़े लोग अभी भी तलाश में हैं। और जिले में निगरानी व गश्त को और तेज कर दिया गया है।

और पढ़े  UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी सत्यापन के बदले गए नियम, इन आरोपों में लिप्त पाए जाने पर चली जाएगी जॉब
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…