हल्द्वानी- राशनकार्डधारक घबराएं नहीं अभी मिलेगा ई-केवाईसी का मौका

Spread the love

 

 राशनकार्डाें की ई-केवाईसी की बुधवार आखिरी तिथि तय थी। इसके मद्देनजर जिले भर में 9522 यूनिटों का सत्यापन कराया गया। यह संख्या अन्य दिनों के मुकाबले दोगुनी है। हल्द्वानी में ठंड के बावजूद कई दुकानों में देर शाम तक लोग ई-केवाईसी के लिए कतार में खड़े नजर आए। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी ई-केवाईसी कराने का मौका मिलेगा।

जिले में लाल, सफेद और पीले राशनकार्डाें की संख्या दो लाख 36 हजार 633 है। इनमें नौ लाख 60 हजार 410 यूनिटों पर हर माह राशन वितरित किया जाता है। राशनकार्डधारकों की यूनिटों का सत्यापन करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। अब तक छह लाख 12 हजार 225 यूनिटों का ही सत्यापन हो पाया है जोकि लगभग 63 फीसदी है। एआरओ विजय जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में 5066, रामनगर में 2082, नैनीताल 1058, धारी में 567, कालाढूंगी 437 कौश्याकुटौली में 312 लोगों की ई-केवाईसी की गई है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा कि कार्डधारकों को राहत पहुंचाने के लिए सत्यापन का समय बढ़ाना जाना चाहिए चूंकि अभी बहुत लोग इससे छूट गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  Rahul Gandhi- छात्रों की गूंज से कांग्रेस करेगी आवाज बुलंद, 50 हजार युवाओं को जुटाने का लक्ष्य
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love