उत्तराखंड – PM मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए पांच लाख से ज्यादा पंजीकरण, हरिद्वार में सबसे कम

 

प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2026 के लिए उत्तराखंड से पांच लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। हरिद्वार में सबसे कम और ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। यह कार्यक्रम छात्रों में परीक्षा से पहले तनाव कम करने के लिए है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राएं सीधे पीएम से संवाद कर सकते हैं। जो परीक्षा से जुड़े सवालों का समाधान पा सकते हैं। अल्मोड़ा जिले में 28445, बागेश्वर में 13785, चमोली में 21779, चंपावत में 16036, देहरादून में 100070, हरिद्वार में 67937, नैनीताल में 68780, पौड़ी में 28898, पिथौरागढ़ में 19854, रुद्रप्रयाग में 13600, टिहरी में 23811 और उत्तरकाशी जिले में 20148 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। 11 जनवरी तक इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

और पढ़े  देहरादून: CM धामी ने सरदार पटेल को किया नमन, प्रतिमा पर फूल चढ़ा राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…