अंकिता हत्याकांड- ऑडियो प्रकरण के बाद पुलिस सख्त,उर्मिला सनावर के घर पर नोटिस चस्पा

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो प्रकरण में अब पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर नोटिस चस्पा किया है। उर्मिला को जल्द थाने में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले के बाद से पूर्व विधायक और उर्मिला सनावर भूमिगत हो गए हैं।

पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम लेते हुए उर्मिला सनावर ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई।

 

संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि झूठे आरोप लगाकर महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम को बदनाम किया गया।
 

बीते शनिवार को पुलिस ने सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा किया था। इसके बावजूद राठौर थाने नहीं पहुंचे और रविवार को उनकी पत्नी रविंद्र कौर ने पहुंचकर जानकारी दी थी कि पति कहीं बाहर हैं।

बुधवार को पुलिस की एक टीम सहारनपुर पहुंची, जहां अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर न मिलने पर बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया। उर्मिला को जल्द पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस शुरू कर देगी।

दो दिन पहले सनावर का सोशल मीडिया पर पुलिस के पीछे लगी होने की बात कहते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से कुछ पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि पुलिस टीम जांच में जुटी है।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू, 2 हजार लोगों तक पहुंचेगी मदद
  • Related Posts

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…

    अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें

    अमेजन ने इस महीने दूसरी बार छंटनी का एलान किया है। कंपनी अपने डिवाइस और सर्विसेज यूनिट में 250 तक कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर रही है। इससे पहले इसी…