विनय त्यागी Murder: अब एसआईटी करेगी हत्याकांड की जांच, सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम का गठित

Spread the love

 

 

श्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात विनय त्यागी की लक्सर में गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। मामले की जांच तथ्यपरकता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

24 दिसंबर को रुड़की जेल से लक्सर अदालत में पेशी पर ले जाते समय कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी पर पुलिस की गाड़ी में ही बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। करीब तीन गोलियां लगने से विनय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एम्स रेफर किया गया था, जहां तीन दिन बाद इलाज के दाैरान शनिवार सुबह विनय ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। मामले को हत्या के प्रयास से हत्या में तरमीम करते हुए जांच शुरू कर दी गई।

 

अब इस मामले में रविवार रात एसएसपी प्रर्मेंद्र सिंह डोबाल ने सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी की अगवाई में एसआईटी का गठन कर दिया है। एसएसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि घटना से जुड़े प्रत्येक पहलु, साक्ष्य और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जाए। जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें किया गया एसआईटी में शामिल
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में बनी एसआईटी में पथरी एसओ मनोज नौटियाल, बहादराबाद एसओ अंकुर शर्मा, लक्सर कोतवाली के एसआई विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुंडलिया, रुड़की सीआईयू के कांस्टेबल महिपाल को शामिल किया गया है।

और पढ़े  देहरादून- यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, दर्ज होगा मुकदमा, अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love