हल्द्वानी: सिडकुलकर्मी से हुई 10 लाख की ठगी,  घर बनाने के लिए बैंक से लिया था लोन

 

 

हल्द्वानी में सिडकुल के फैक्टरी कर्मी पंकज कुमार ने घर बनाने के लिए बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लिया था। साइबर ठगों ने उसे आरटीओ चालान संबंधी लिंक भेजा। इसे खोलते ही आरोपियों ने उसका मोबाइल क्लोन किया और दो बार में यह रकम पार कर ली। एएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पंकज कुमार निवासी शिवाशीष काॅलोनी रामपुर रोड ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके मोबाइल पर 16 नवंबर को आरटीओ चालान संबंधी मैसेज आया। इसमें एक लिंक दिया गया था। जब उस लिंक को खोला गया तो उसके फोन पर सेव नंबरों पर यह मैसेज खुदबखुद चला गया और फोन बंद हो गया।

 

बाद में फोन खोला तो उसमें सब ठीक था लेकिन शाम को दो बार में पांच-पांख रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। उसने इस संबंध में बैंक में संपर्क किया तो जिस खाते में रुपये गए थे उसकी जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिला रिस्पांस

 

पंकज के अनुसार ठगी का पता चलने पर 1930 में दो बार कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में उसने एचडीएफसी बैंक की शहर शाखा में भी संपर्क किया। पंकज के अनुसार उसने यह रकम होम लोन के तौर पर ली थी जिसे साइबर ठगों ने उड़ा लिया। उसने पुलिस से रकम बरामद करने की मांग की है।

न खोलें एपीके फाइल

साइबर ठगों ने नया तरीका अपना लिया है। वे अब एपीके फाइल भेजकर लोगों को लुभा रहे हैं। यदि मोबाइल पर एपीके फाइल आए तो इसे न खोलें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरटीओ का चालान होने पर फोन पर एसएमएस भेजा जाता था, इसके अतिरिक्त और कोई व्यवस्था नहीं है।

और पढ़े  अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी

साइबर ठगी के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए है उसकी जानकारी जुटाई जा रहा है। – मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक

  • Related Posts

    देहरादून: 8 और 9 अक्तूबर को आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0, उत्पादकों को मिलेगा विपणन मंच

    राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आठ और नौ अक्तूबर को आईटी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन होगा। महोत्सव का…

    देहरादून- ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, प्लंबर ने पेचकस से किए वार, किया गिरफ्तार

    देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े प्लंबर राजकुमार ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक…