हल्द्वानी- पर्यटकों को लेकर जा रही बस से टकराया डंपर, बस क्षतिग्रस्त

 

हल्द्वानी के काठगोदाम से 10 पर्यटकों को लेकर दिल्ली जा रही बस से रविवार सुबह करीब 10:30 बजे डंपर टकरा गया। इससे डंपर वहीं पास के नाले में घुस गया जबकि बस पैरापिट से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आंवला चौकी खनन गेट के सामने वाले कट में घुसे डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन मोड़ा था।

सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। बस चालक सोनू निवासी मुरादाबाद का उपचार कराया गया।

थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

और पढ़े  देहरादून: दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी
  • Related Posts

    देहरादून: 8 और 9 अक्तूबर को आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0, उत्पादकों को मिलेगा विपणन मंच

    राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आठ और नौ अक्तूबर को आईटी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन होगा। महोत्सव का…

    देहरादून- ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, प्लंबर ने पेचकस से किए वार, किया गिरफ्तार

    देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े प्लंबर राजकुमार ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक…