नैनीताल / रामनगर : अब मोहान के 1 रिजॉर्ट में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 महिलाएं गिरफ्तार ।

उत्तराखंड में अल्मोड़ा की सीमा पर मोहान स्थित एक रिजॉर्ट में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और रामनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात छापा मारा। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में लिप्त पांच महिलाओं समेत एक युवक को पकड़ लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की एसआई लता बिष्ट और कोतवाल आशुतोष सिंह ने संयुक्त रूप से मोहान के कार्बेट मैंगो ब्लूम स्पा रिजॉर्ट (वर्तमान नाम ड्यू ड्रॉप रिजॉर्ट) में छापा मारा। पुलिस ने पांच महिलाओं और एक युवक को अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ा, जबकि एक युवक विशाल फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी रोशन उर्फ मो. नूरहसन निवासी करन विहार आर-164 किराडी सुलेमान नगर थाना सुल्तानपुरी नार्थ वेस्ट दिल्ली है।
रामनगर कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट चल रहा था। पकड़े गए सभी लोगों की रिजॉर्ट संचालक ने कोई आईडी जमा नहीं कराई थी और न ही उनके नाम पते रजिस्टर में दर्ज थे। रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

रिजॉर्ट में रुककर तलाशते थे ग्राहक
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं और युवक दिल्ली, राजस्थान व यूपी निवासी हैं। ये सभी पांच से छह दिन पहले फरार विशाल के कहने पर ही रिजॉर्ट में आकर रुकते थे और ग्राहकों को तलाश करते थे। इसमें विशाल इनकी मदद करता था। कोतवाल ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की एसआई लता बिष्ट, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर, सिपाही किशन सिंह, नीतू चंदोला, कुसुम, रिजवान अली, ललित आगरी, सतीश पंत, संजय शामिल रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’, युवाओं को रोजगार के लिए मुहिम
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…