हल्दूचौड़ : नए चौकी प्रभारी तारा सिंह राणा ने संभाला कार्यभार, नशे व अपराध पर रोक लगाना प्राथमिकता

मोटाहल्दू। हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी तारा सिंह राणा ने चौकी में आज शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है, इसी के साथ उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए कहा कि नशा व अपराध रोकने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण करने को लेकर वह लोगों के बीच जाकर उन्हें को जागरूक करेंगे। स्मेक व चरस के आदी हो चुके लोगों को इसके छुटकारा दिलवाने के लिए व बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए भी जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की जाएगी वह समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे जिससे कि लगातार बढ़ रहे नशे के मामलों में रोक लगाई जा सकेगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होगी। अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाए। चौकी में आने वाले फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनकर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसे संतुष्ट करने का प्रयाश किया जाएगा फरियादी निराश होकर न जाए। पुलिस की ऐसी कार्यवाही से समाज व लोगों में पुलिस की छवि और अच्छी बनेगी।

और पढ़े  चंपावत: चारा लेने गई महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…