नैनीताल: विंटर कार्निवाल की झांकी…कलाकारों ने लखिया भूत, बग्वाल की प्रस्तुति से मनमोहा

 

विंटर कार्निवाल में मंगलवार को मुख्य एवं सांस्कृतिक मंच पर तीन दिनी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों और कुमाऊंभर के कलाकारों की मौजूदगी में झांकी निकाली गई। विंटर कार्निवाल में बुधवार को स्टार नाइट में इंदर आर्या, गिरीश बर्गली, किशन महिपाल, लोकगायक पवनदीप राजन और बॉलीवुड स्टार बी प्राक प्रस्तुति देंगे।

क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल एवं एडीएम विवेक राय ने तल्लीताल डांठ से हरी झंडी दिखाकर कार्निवाल झांकी का शुभारंभ किया। झांकी तल्लीताल डांठ से शुरू होकर मॉल रोड होते हुए खेल मैदान में संपन्न हुई। इस दौरान लोक कलाकारों ने लखिया भूत तो नई दिशा संस्था बग्वाल को जीवंत किया। जौहार संस्कृति वेलफेयर सोसायटी मुनस्यारी के कलाकारों ने जौहार संस्कृति का प्रदर्शन किया। दारमा चौदास व्यास घाटी मूल के रं कल्याण संस्था हल्द्वानी से आए कलाकारों ने संस्कृति का प्रदर्शन किया। तिब्बती संस्कृति की प्रस्तुति भी आकर्षण रही। पंजाब की गतका पार्टी ने तलवारबाजी, मुंह से आग निकालने समेत अन्य करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। कुमाऊं रेजिमेंट और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड की प्रस्तुति का भी लोगों ने तालियों से अभिवादन किया। नैनी झील में याट एवं रोइंग बोट कार्यक्रम हुआ। संचालन नवीन पांडे ने किया।

 

पर्यटन समेत लोक संस्कृति की पहचान का माध्यम बनेगा कार्निवाल
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगा। इससे उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल, एडीएम अपर जिलाधिकारी विवेक राय, एडीएम नाजिश खलिक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद शाह, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह आदि रहे।

लोगों को कुमाऊंनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों का जायका भी भाया
खेल मैदान में खानपान से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। इनमें लोगों को कुमाऊंनी व्यंजन समेत अन्य जायका परोसा जा रहा था। स्थानीय होम मेड चॉकलेट, मोमबत्ती से बने उत्पाद, निजी स्तर पर तैयार आभूषण, पेंटिंग आदि लगाई गई थीं।

और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…