उत्तराखंड Weather: आज शीत दिवस जैसे रहेंगे हालात, ऑरेंज अलर्ट जारी, पहाड़ों से मैदान तक घने कोहरे के आसार

 

 

त्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाने से शुक्रवार को शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भीषण शीत दिवस रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खासकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसका सीधा असर प्रदेश भर के तापमान पर देखने को मिलेगा।

आने वाले दिनों की बात करें तो 27 से 29 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि नए साल के मौके पर बारिश-बर्फबारी का तोहफा मिलने के आसार हैं। 30 व 31 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

और पढ़े  देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…