हो जाएं तैयार..आयोग ने नए साल के लिए निकाली 2 भर्तियां, जल्द शुरू होंगे आवेदन

Spread the love

त्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नए साल के लिए दो नई भर्तियां निकाली हैं। इनका नोटिफिकेशन आयोग ने जारी कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बृहस्पतिवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में 20 से 29 जनवरी के बीच संशोधन का मौका दिया जाएगा।

 

आयोग ने दूसरी भर्ती गृह विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के तीन पदों के लिए निकाली है। इसके लिए 30 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 27 जनवरी से पांच फरवरी के बीच कर सकेंगे। प्रमाणपत्रों की स्व: प्रमाणित छायाप्रति, ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ 20 फरवरी तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकते हैं।


वन दरोगा भर्ती का अंतिम परिणाम जारी

यूकेएसएसएससी ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 22 जून को आयोग ने ये परीक्षा कराई थी। चयनितों की शारीरिक मापजोख 20 से 22 नवंबर के बीच कराई गई थी। इसके बाद अभिलेख सत्यापन 26 नवंबर से एक दिसंबर के बीच कराई गई थी। अब आयोग ने अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 120 अभ्यर्थियों का परिणाम वन विभाग को भेज दिया गया है।

और पढ़े  देहरादून- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चयनित 221 अभ्यर्थियों को CM धामी ने दिए नियुक्ति पत्र

Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love