वीरबाल दिवस- बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से मिले PM मोदी, चारों साहिबजादों के बलिदान को भी किया याद

Spread the love

देशभर में आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी इन पुरस्कृत बच्चों से संवाद किया।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को दिया गया है, जिन्होंने वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं खेल जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

हर वर्ष दिया जाता है पुरस्कार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत के युवा नायकों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों को याद करने के लिए 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भारत का हर बच्चों स्वस्थ, सुपोषित और सशक्त बने।

हर साल बढ़ रही पुरस्कार के लिए आवेदनों की संख्या

अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि हर वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने पुरस्कृत बच्चों से कहा, “यह पुरस्कार आपके सपनों, संघर्षों और उपलब्धिों की पहचान है, जो लाखों बच्चों को प्रेरित करेगा। आपने साबित कर दिया है कि जब उचित अवसर मिलता है तो भारत की प्रतिभाएं असंभव को भी संभव कर दिखाती हैं। आप सभी विकसित भारत के चेंजमेकर्स हैं।”

और पढ़े  एअर इंडिया-171 विमान हादसे की जांच में नए सिम्युलेटर टेस्ट की मांग, पायलट संगठन ने AAIB को लिखा पत्र

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी- ये वो राज्य है, जिसने भारत के इतिहास को आकार दिया’, PM ने पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारत के निर्माण में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक…


    Spread the love

    टीएमसी में टूट के बाद अभिषेक बनर्जी ने संभाला मोर्चा, पार्टी सांसदों के साथ ओम बिरला से मिलने पहुंचे

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों द्वारा नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय का दावा किए जाने के बाद पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। इस राजनीतिक संकट…


    Spread the love