Pollution: फिर से जहरीली हो रही फिजा..दिल्ली में छाई धुंध की मोटी चादर,कम हुई विजिबिलिटी, जानें AQI

राजधानी में हवा की गति धीमी होने और तापमान गिरने के कारण शुक्रवार को हवा एक बार फिर से खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। जो शनिवार को भी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। आज फिर सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की मोटी परत से हुई, जिससे चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शनिवार सुबह राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 दर्ज किया गया है। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 377, आनंद विहार में एक्यूआई 410, अशोक विहार में 388, आया नगर में 272, बवाना में 400, बुराड़ी में 342, चांदनी चौक इलाके में 380 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

 

वहीं, डीटीयू में 402, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 366, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 259, आईटीओ में 379, जहांगीरपुरी में 415, लोधी रोड 270, मुंडका 377, नजफगढ़ में 271, नरेला में 408, पंजाबी बाग में 361, आरकेपुरम 363, रोहिणी 409, सोनिया विहार 370, विवेक विहार 424, वजीरपुर में 397 दर्ज किया गया है।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक
यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है।

और पढ़े  दिल्ली: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन
  • Related Posts

    दिल्ली में कल भी प्रदर्शन करेगी CJP, सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी,सीईसी के इस्तीफे की मांग दोहराई

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली…

    दिल्ली CJP प्रदर्शन: आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, खुल गए राजधानी के कई रास्ते, ट्रैफिक सामान्य

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आज के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बंद किए गए और डायवर्ट किए गए कई प्रमुख…