सांप्रदायिक तनाव:- धार्मिक स्थल से पत्थर हटाने पर भड़का विवाद, पुलिस पर पथराव और इंटरनेट बंद

Spread the love

यपुर जिले के चौमू कस्बे में आधी रात के बाद अचानक सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक मस्जिद से जुड़े विवाद के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। कड़ी कार्रवाई के बाद कुछ घंटों में स्थिति पर काबू पा लिया गया।

मस्जिद परिसर से पत्थर हटाने को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम से मस्जिद परिसर के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने का कार्य चल रहा था। यह पत्थर लंबे समय से आबादी क्षेत्र में सड़क पर पड़े थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। पत्थर हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

 

पुलिस पर पत्थरबाजी, आंसू गैस और लाठीचार्ज
विरोध के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन कमिश्नर राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव पचार और मनीष अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रण में लिया।

बस स्टैंड बना पुलिस छावनी
घटना के बाद एहतियातन चौमूं बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

और पढ़े  होर्मुज- अमेरिका की नाक के नीचे से ईरान ने निकाला अपना 'सुपर टैंकर', होर्मुज से 2 हजार करोड़ का तेल किया पार

इंटरनेट सेवा पर अस्थायी प्रतिबंध
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए चौमूं क्षेत्र में 26 दिसं


Spread the love
  • Related Posts

    चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा-: चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त भारी दहशत फैल गई, जब एक यात्री ने चलती फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा अचानक खोल दिया और बाहर छलांग…


    Spread the love

    Weather: तेज आंधी के साथ बरसे बदरा, ओले पड़े और दिन में छाया अंधेरा, UP से उत्तराखंड, पंजाब तक बदला मौसम

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी और…


    Spread the love