चीन के लड़ाकू विमानों ने लगातार दूसरे दिन ताइवान की सीमा में घुसपैठ की, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

 

चीन के लड़ाकू विमानों और नौसेना के जहाजों ने लगातार दूसरे दिन ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि चीन के लड़ाकू विमानों और छह नौसैन्य जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। इसके साथ ही दो चीनी गुब्बारे भी ताइवान की सीमा में देखे गए।

 

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा, ‘आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) विमानों के दो चक्कर और चीनी नौसेना जहाजों के छह चक्करों को देखा गया। इस दौरान दो पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के दो गुब्बारे भी देखे गए। ताइवानी सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नजर रखी और जवाब दिया।’ इससे पहले गुरुवार को भी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सुबह 6 बजे के आसपास देश की सीमा में चीनी विमानों के छह चक्कर, आठ नौसैनिक जहाजों को देखा था।

 

चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन में शामिल होने का आरोप
ताइवानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीनी लड़ाकू विमानों ने दो बार मध्य रेखा पार की और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। इस बीच, मेन लैंड अफेयर्स काउंसिल (MAC) ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन और राजनीतिक हेराफेरी में शामिल होने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगाए गए हैं जब एक चीनी सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया कि ताइवानी नागरिक चीन में तस्करी में शामिल हैं और उनके जहाज ने इस साल की शुरुआत में समुद्र के नीचे की केबलों को नुकसान पहुंचाया था।

जून में, एक ताइवानी अदालत ने टोगो-पंजीकृत जहाज हांग ताई 58 के चीनी कप्तान को तीन साल जेल की सजा सुनाई। उस पर आरोप तय था कि उसने फरवरी में ताइवान के पास समुद्र के नीचे की केबलों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया। हालांकि चीन ने ताइवान के इन दावों को खारिज कर दिया।

और पढ़े  क्या AI की वजह से शुरू होने वाला था यूएस-चीन युद्ध?: एक सैनिक की गलती ला सकती थी महाविनाश, रिपोर्ट में खुलासा
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…