Today Horoscope 26 December 2025 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है कोई खुशखबरी, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

Spread the love

 

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके मान-समान में वृद्धि होने से खुशी होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपको अपने भाई बहनों से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। कोई प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए समस्या बन सकता है।

वृषभ राशि – आज आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और अपने कामों को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है। आपका बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आपको घेरे हुई थी, तो उन्हें भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके रिश्ते में चली आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 10 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने कामों में आपको ही बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे रहेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि –आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 13 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में खुशखबरी, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

धनु राशि-आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे और बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने किसी सहयोगी से बेवजह की कहासुनी हो सकती है।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है और बिजनेस में भी आप कोई जोखिम में हाथ डालने से बचें। आपको कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। माता-पिता की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 14 MaY 2026 आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 14 MaY 2026 आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे…


    Spread the love

    Today Horoscope 13 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में खुशखबरी, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष–आज किस्मत आपके दरवाजे पर नए अवसरों की दस्तक दे सकती है। पैसों से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे तो लाभ की राह खुल सकती है। काम…


    Spread the love