मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आपकी अच्छे कामों से एक नई पहचान बनेगी और यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार होता दिख रहा है। आपके परिवार में सदस्य काम को लेकर आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।
वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ नये संपर्कों से मिलकर फायदा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको पारिवारिक कलह को भी दूर करने का मौका मिल सकता है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आपका इधर-उधर आना-जाना भी लगा रहेगा, लेकिन खर्चे में भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे और आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।
कर्क राशि – आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा सफलता मिलेगी। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने कामों में धैर्य और साहस से आगे बढ़ेंगे। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। आप थोड़ा धैर्य बनाकर ही कामों को करें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। धन को लेकर आप किसी से समझौता बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके किसी भारी नुकसान को होने से बचा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको आर्थिक लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करने होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पुराने मित्र से लंबे समय बाद आपकी मुलाकात होगी। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें और संतान पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं।








