हल्द्वानी / मोटाहल्दू – भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हुए धमाकों का अब तक अता-पता नहीं, धमाकों से दहला मोटाहल्दू में कांग्रेस नेता का घर..

हल्द्वानी में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर हुए विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। अब कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ. बालम सिंह बिष्ट के हल्दूचौड़ में जयपुर खीमा स्थित आवास में सोमवार की दोपहर दो तेज धमाके से दहशत फैल गई। धमाकों की गूंज दो किमी तक सुनाई दी थी। सूचना मिलने पर एसएसपी ने फोरेंसिक टीम और बम स्क्वाड के साथ मौके का मुआयना किया। धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पूर्व दायित्वधारी डॉ. बालम बिष्ट पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हल्द्वानी गए थे। घर में उनकी पत्नी शोभा बिष्ट और तीनों बेटे मौजूद थे। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक दो लगातार दो धमाके होने पर शोभा बिष्ट घबरा गईं। बेटा भानुप्रताप बिष्ट उसके साथ बैठा था। सो रहे बेटे हर्षित को जगाकर वह बाहर की ओर भाग निकलीं। बाहर फर्श टूट गया था। पौधे के पत्ते काले पड़ गए थे। छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री संजय कुमार और मजदूर चंदन कुमार भी भाग खड़े हुए। तेज धमाके से तीसरे मंजिल पर छत की मुमटी, दीवारें सहित छह स्थानों पर निशान पड़ गए थे। आवास की बिजली के मेन स्विच की तीन एमसीबी डाउन हो गई थी। गेट पर लगी लाइट बुझ गई थी। खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए और कई जगह दीवार चटख गई।
कारणों का नहीं चल सका पता
हल्दूचौड़। कोई इसे बिजली गिरना मान रहा है तो कोई बम की आवाज बता रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि बिजली एक स्थान पर गिरती है लेकिन यहां छह स्थानों पर पड़े निशान कुछ और बयां कर रहे हैं। तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और ग्राम प्रधान सीमा पाठक भी पहुंचीं।
रात में टीम के साथ पहुंचीं एसएसपी
हल्दूचौड़। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के साथ कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंची। एसएसपी ने आवास के तीनों तलों पर जाकर बारीकी से मुआयना किया। प्रशिक्षित कुत्ते ने मकान का चक्कर लगाया। फोरेंसिक टीम ने सभी छह स्थानों से साक्ष्य को एकत्रित किया। एसएसपी का कहना था कि फोरेंसिक जांच के बाद सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएगी। इस मामले में उन्होंने एएसपी सर्वेश कुमार और कोतवाल संजय कुमार को दिशा निर्देश भी दिए।

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…