हिमाचल- 25 दिसंबर से एंबुलेंस कर्मी रहेंगे 48 घंटे की हड़ताल पर, प्रशासन और कंपनी पर लगाए शोषण के आरोप

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने 25 दिसंबर की रात 8:00 बजे से 27 दिसंबर की रात आठ बजे तक 48 घंटे की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि प्रशासन कंपनी के हित में काम कर रहा है। 108 एवं 102 कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार, सचिव बालक राम के अलावा संजीव कुमार, बीरी सिंह, रामपाल, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, भुवनेश कुमार और मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने के बजाय उन्हें एस्मा एक्ट 1972 लगाने की धमकी देकर दबाने का प्रयास कर रहा है।

 

यूनियन नेताओं ने कहा कि एंबुलेंस सेवा का टेंडर सरकार और प्रशासन ने कंपनी को दिया है। इसके बावजूद जब कर्मचारी कंपनी की ओर से किए जा रहे शोषण की शिकायत लेकर प्रशासन के पास जाते हैं तो वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि आप हमारे कर्मचारी नहीं हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि अब वही प्रशासन कंपनी को बचाने के लिए कर्मचारियों पर एस्मा एक्ट लगाने की बात कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं, प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई और कंपनी के शोषण से अवगत भी कराया, लेकिन हर बार उनकी अनदेखी की गई। मजबूर होकर अब उन्हें हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस सेवाओं में आ रही बाधा के लिए कर्मचारी नहीं, बल्कि कंपनी की नीतियां और प्रशासन की उदासीनता जिम्मेदार है। कर्मचारियों ने जनता से सहयोग की अपील की है।

और पढ़े  Himachal- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला कई इलाकों में शुरू हुई बारिश, जानें मौसम अपडेट...

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों की अवहेलना और स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स नियुक्तियों पर हलफनामा दाखिल न करने पर कड़ा रुख अपनाया…


    Spread the love

    हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और…


    Spread the love