ECI SIR: आज चुनाव आयोग 3 राज्यों की मतदाता सूची जारी करेगा, MP-छत्तीसगढ़ और केरल में आएगा ड्राफ्ट

चुनाव आयोग मंगलवार को केरल, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की मसौदा मतदाता सूची सूची जारी करेगा। चुनाव आयोग 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। इस क्रम 23 दिसंबर को इन तीन राज्यों के अलावा केंद्र शासित राज्य अंडमान एवं निकोबार की भी मसौदा मतदाता सूची को जारी किया जाएगा।

 

प्रस्तावित मतदाता सूचियों की प्रति साझा करेगा चुनाव आयोग
सभी सीईओ व डीईओ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को प्रस्तावित मतदाता सूचियों की प्रति साझा करेंगे। मसौदा सूची सीईओ और डीईओ की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। इसमें अनुपस्थित, पलायन करने वाले और मृतक मतदाताओं के बारे में भी पूरी जानकारी होगी।

 

आयोग ने दो बार डेडलाइन बढ़ाई
बता दें कि इससे पहले निर्वाचन आयोग दो बार मतदाता सूची की डेडलाइन बढ़ा चुका है। विगत 30 नवंबर को चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की डेडलाइन बढ़ाने का एलान किया था। इसके मुताबिक  11 दिसंबर तक पुनरीक्षण चलना था। इसके बाद फिर से डेडलाइन बढ़ाई गई।

और पढ़े  दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…