पाकिस्तान ने रोका भारत का विजयी अभियान, फाइनल में हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब

Spread the love

 

मीर मिन्हास की शतकीय पारी के बाद अली रजा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रनों से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। फरहान यूसफ की अगुआई वाली टीम ने समीर मिन्हास (172) की शतकीय और अहमद हुसैन (56) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 347 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

 

दूसरी बार पाकिस्तान बना विजेता
भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान ने उसका विजयी अभियान रोक दिया। भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को हराया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने इसके साथ ही दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह 2012 में संयुक्त रूप से विजेता बना था। भारत 2012 में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रहा था क्योंकि तब मैच टाई हो गया था।

 

भारत ने नियमित अंतराल पर गंवाए विकेट
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आक्रमक शुरुआत दिलाई, लेकिन अली रजा ने आयुष म्हात्रे को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। म्हात्रे दो रन बनाकर आउट हुए। फिर आरोन जॉर्ज भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। रजा ने इसके बाद वैभव सूर्यवंशी को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिा जो 10 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत के पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके। दिलचस्प बात यह है कि आखिरी नंबर के बल्लेबाज दीपेश देवेंद्रन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 16 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने चार विकेट लिए जबकि मोहम्मद सय्याम, अब्दुल सुभान और हुजैफा अहसान ने दो-दो सफलताएं अपने नाम कीं।

मिन्हास का शानदार शतक
इससे पहले, सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने एक बार फिर शानदार प्रतिभा की झलक दिखाते हुए शतक जड़ दिया जिससे पाकिस्तान ने भारत के सामने विशाल सा लक्ष्य रखा। टीम के लिए टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक मिन्हास ने 113 गेंद में 172 रन बनाए और यह टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक है। उन्होंने हर गेंदबाज पर हमला किया, खासकर नई गेंद के गेंदबाज किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रहे। मिन्हास की पारी में 17 चौके और नौ छक्के शामिल रहे। मिन्हास के अलावा पाकिस्तान की ओर से अहमद हुसैन ने 56 रन की पारी खेली। उन्होंने 29वें ओवर में देवेंद्रन की गेंद पर चौका लगाकर 71 गेंद में अपना शतक पूरा किया। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने तीन विकेट लिए जबकि हेनिल पटेल और खिलन पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, कनिष्क चौहान ने एक विकेट अपने नाम किया।

Spread the love
और पढ़े  IND vs ENG: लगातार तीसरा टी20 हारा भारत, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
  • Related Posts

    ENG W vs AUS W : ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार बनी चैंपियन, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

    Spread the love

    Spread the loveऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बेथ मूनी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप का खिताब अपने…


    Spread the love

    IND vs ENG: लगातार तीसरा टी20 हारा भारत, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

    Spread the love

    Spread the loveभारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत को चार विकेट से हरा दिया।…


    Spread the love