अयोध्या- त्रिनिदाद और टोबैगो में स्थापित होगी ‘मिनी अयोध्या’, भव्य राम मंदिर का होगा निर्माण

Spread the love

 

 

रामनगरी अयोध्या के बाद अब त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘मिनी अयोध्या’ के रूप में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी रामलला के दर्शन करने पहुंचे जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और एनआरआई प्रेम भंडारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

वह रामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। प्रेम भंडारी ने बताया कि त्रिनिदाद में बनने वाले राम मंदिर के लिए प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पहले ही वहां पहुंच चुकी है। यह अयोध्या में विराजमान रामलला की प्रतिमा से मिलती-जुलती है। इस मंदिर का उद्देश्य उत्तरी अमेरिका और कैरेबियाई देशों में रहने वाले रामभक्तों को आध्यात्मिक केंद्र उपलब्ध कराना है।

 

40 हिंदू संगठन सहभागी हैं

उन्होंने बताया कि यह परियोजना स्थानीय सरकार के सहयोग से संचालित होगी। इसमें लगभग 40 हिंदू संगठन सहभागी हैं। मंदिर परिसर को ‘मिनी अयोध्या’ के रूप में विकसित किया जाएगा। रामलला के दर्शन के बाद भावुक हुए प्रेम भंडारी ने कहा कि यह मंदिर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को वैश्विक स्तर पर और सशक्त करेगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: नरपत डुकिया को राम मंदिर संचालन- प्रबंधन की कमान, SIT ने देखे दान में मिले आभूषण
  • Related Posts

    एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

    Spread the love

    Spread the loveशहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग…


    Spread the love

    जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना…


    Spread the love