कंप्यूटर कोर्स कर रही छात्रा ने दी जान…मौत के बाद ऐसा सच आया सामने, जानकर हिल गए मां-बाप

टा में एक छात्रा ने अपने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई दुख भरी घटना हुई। पिता का आरोप है कि गांव के तीन व एक अन्य युवक बेटी को परेशान करते थे। जब भी वह कंप्यूटर सीखने के लिए घर से निकलती, यह लोग पीछा करते थे।

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 6 पुत्रियां और 2 पुत्र हैं। इनमे से तीसरे नंबर की 17 वर्षीय बेटी 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी। गांव के ही तीन लड़के एक अन्य युवक के साथ मिलकर प्रतिदिन बेटी का पीछा करते थे। किसी तरह से इन लोगों ने उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए।

 

इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए परेशान करने लगे। इससे तंग आकर उसने बृहस्पतिवार की शाम कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। बताया कि जब बेटी ने कदम उठाया घर पर छोटे बच्चे ही मौजूद थे। हम लोग खेत पर चारा लेने गए थे। जानकारी होने पर घर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर व अंदर दोनों ओर से बंद था। इस कारण दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  अयोध्या- समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह में पांच शिक्षकों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…