कंप्यूटर कोर्स कर रही छात्रा ने दी जान…मौत के बाद ऐसा सच आया सामने, जानकर हिल गए मां-बाप

एटा में एक छात्रा ने अपने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई दुख भरी घटना हुई। पिता का आरोप है कि गांव के तीन व एक अन्य युवक बेटी को परेशान करते थे। जब भी वह कंप्यूटर सीखने के लिए घर से निकलती, यह लोग पीछा करते थे।

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 6 पुत्रियां और 2 पुत्र हैं। इनमे से तीसरे नंबर की 17 वर्षीय बेटी 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी। गांव के ही तीन लड़के एक अन्य युवक के साथ मिलकर प्रतिदिन बेटी का पीछा करते थे। किसी तरह से इन लोगों ने उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए।

 

इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए परेशान करने लगे। इससे तंग आकर उसने बृहस्पतिवार की शाम कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। बताया कि जब बेटी ने कदम उठाया घर पर छोटे बच्चे ही मौजूद थे। हम लोग खेत पर चारा लेने गए थे। जानकारी होने पर घर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर व अंदर दोनों ओर से बंद था। इस कारण दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…