दक्षिण अफ्रीका: जोहानिसबर्ग में गोलीबारी, शराबखाने में लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत

 

 

क्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रविवार को भीषण गोलीकांड की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में नौ लोगों के मारे जाने की आशंका हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

एसएबीसी न्यूज़ के अनुसार रविवार को जोहानिसबर्ग में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने एक अवैध शराबखाने में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पहले इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी।

गोलीबारी पर क्या बोली पुलिस?
पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने शराबखाने में मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन से कहा कि मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल था, जो बार के बाहर मौजूद था।

बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध या मकसद का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

दिसंबर में गोलीबारी की दूसरी घटना
दक्षिण अफ्रीका में यह इस महीने की दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना है। हालिया घटना के बाद से ही देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। बेकर्सडाल टाउनशिप में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि दिसंबर महीने की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। यहां एक हॉस्टल में बंदूकधारियों के हमले में तीन साल के एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

और पढ़े  जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बड़ा एलान: 6 साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान, कब होगी शरुआत?
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…