नम हो जाएंगी आंखें- पिता ने बेटी को स्कूल छोड़ते ही गेट पर तोड़ा दम, पलक झपकते ही थम गईं सांसें

बुलंदशहर स्थित स्याना कोतवाली मार्ग पर शनिवार सुबह अपनी तीन साल की मासूम बेटी को उंगली पकड़कर स्कूल छोड़ने आए पिता की बेटी के स्कूल के अंदर जाते ही गेट पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

रोजाना जाते थे बेटी को स्कूल छोड़ने तारिक
नगर निवासी 40 वर्षीय तारिक मेवाती रोजाना की तरह अपनी बेटी को स्कूल के गेट तक छोड़ने के लिए गए थे। स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि वह बेटी को ई-रिक्शा से नीचे उतारते हैं और फिर उसका हाथ व बैग पकड़ कर स्कूल के गेट में दाखिल कर देते हैं। जैसे ही वे वापस घर के लिए मुड़े अचानक ही वह जमीन पर गिर पड़े। स्कूल के बाहर तारिक को गिरता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी। साथ ही उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 

Father dies at school gate after dropping off child suspected heart attack

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही तारिक ने दम तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हैं। 

बेटी को क्या पता ये उसकी पापा संग आखिरी मुलाकात थी
वीडियो में तारिक अपनी लाडली को स्कूल छोड़ते हुए दिख रहे हैं, उन्हें क्या पता था कि यह बेटी के साथ उनकी आखिरी मुलाकात है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़े  जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत: 11 किलो वजन घटा, दिल की बीमारी के बीच घर में नजरबंदी की मांग क्यों?
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…