बांग्लादेश अशांति-  आज शनिवार दोपहर में निकलेगा उस्मान हादी का जनाजा, अमेरिका ने जारी किया अलर्ट

बांग्लादेश में युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा भड़क उठी। सड़कों पर उतरे युवाओं ने अखबार और राजनीतिक दलों की इमारतों को निशाना बनाया। हिंसा और आगजनी के बाद हालात चिंताजनक हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई तस्वीरें चुनाव की तैयारी में लगे पड़ोसी देश की मौजूदा स्थिति को बयां कर रही हैं। ढाका में तनावपूर्ण हालात के बाद क्या कर रही है मोहम्मद युनूस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार? पुलिस और प्रशासन किस तरह की सख्तियां कर रहे हैं? बांग्लादेश में भारत विरोधी प्रदर्शन से जुड़े ताजा अपडेट्स क्या हैं?..

 

 

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया निर्देश

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूद अमेरिकी उच्चायोग ने देश में हिंसा के मद्देनजर अपने नागरिकों के लिए निर्देश जारी किया है। एक्स पर साझा किए गए इस निर्देश में कहा गया है कि शरीफ उस्मान हादी के जनाजे की नमाज शनिवार, 20 दिसंबर को दुहर की नमाज के बाद (लगभग 1400 बजे) मानिक मियां एवेन्यू (राष्ट्रीय संसद भवन के सामने) में अदा की जाएगी। इस क्षेत्र और पूरे ढाका में भारी संख्या में लोगों के आने की आशंका है। अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए और याद रखना चाहिए कि शांतिपूर्ण उद्देश्य से आयोजित सभाएं भी हिंसक रूप ले सकती हैं। आपको प्रदर्शनों से बचना चाहिए और किसी भी बड़ी सभा के आसपास सावधानी बरतनी चाहिए।

सिंगापुर से ढाका लाया उस्मान हादी का शव

बांग्लादेश में जुलाई में हुए विद्रोह के एक प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी का शव सिंगापुर से ढाका लाया गया है। हादी को पिछले हफ्ते अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार सिर में गोली मार दी थी और छह दिनों के बाद गुरुवार देर रात सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा कड़ी की गई

प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की तरफ से टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में हादी की मृत्यु की पुष्टि के बाद बांग्लादेश में तनाव फैल गया, जिसके चलते गुरुवार रात को व्यापक प्रदर्शन, हमले और तोड़फोड़ हुई। अधिकारी ने कहा, ‘हमने गुरुवार रात को बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’

हिंदू युवक की लिंचिंग पर अंतरिम सरकार सख्त, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने हिंदू युवक की लिंचिंग की कड़ी निंदा की है। सरकार ने कहा कि न्यू बांग्लादेश में सांप्रदायिक नफरत और भीड़ की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। बयान में साफ किया गया कि इस निर्मम हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी पर सख्त कार्रवाई होगी।

सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि कुछ अलग-थलग आतंकी तत्व देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही आगजनी, तोड़फोड़, डर फैलाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को चेतावनी दी गई कि लोकतांत्रिक परिवर्तन में बाधा डालने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…