मथुरा हादसे के बाद फैसला- अब रात में यमुना एक्सप्रेसवे पर इस गति से गुजरेंगे वाहन, जांच टीम ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

थुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाली लेन पर हुई भीषण दुर्घटना की जांच कमेटी ने बृहस्पतिवार रात को घने कोहरे में जांच की। माइलस्टोन 127 की एक ओर रजवाहा होने के कारण दृश्यता शून्य मिली, जबकि घटनास्थल के एक किलोमीटर आगे-पीछे दृश्यता 10 मीटर तक आंकी गई। जांच समिति ने कोहरा और तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना है। शुक्रवार शाम को रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।

बलदेव स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए हादसे की जांच करने टीम ने रात्रिकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर हादसे की वजह जानने की कोशिश की। टीम ने पाया कि माइल स्टोन के पास ही नहर (रजवाहा) है, जिसके कारण धुंध अपेक्षाकृत अधिक छाई हुई थी। दृश्यता शून्य थी। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा बना रहता है। इसके बाद एक्सप्रेस वे पर लगे साइनेज एवं दिशा सूचक चिह्न की विजिबिलिटी का जायजा लिया गया।

 

लेन व्यवस्था/ लेन स्ट्रिप का अवलोकन किया गया। सड़क मार्ग पर लगे कैट-आई की विजिबिलिटी को देखा गया। कई स्थानों पर विजिबिलिटी कम पाई गई। कैट आई खराब थे या सही, यह भी देखा गया है। जांच टीम का मानना है कि मंगलवार को हुए हादसे की मुख्य वजहों में घना कोहरा और वाहनों की तेज रफ्तार रही। टीम में एडीएम (प्रशासन) अमरेश कुमार, एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार व एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे। 

तेज रफ्तार वाहन चालकों को चेताया
अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने अवगत कराया कि टोल प्लाज़ा पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों को गति सीमा का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीम ने एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी से तेज रफ्तार वाहन चालकों के चालान के साथ ही उन्हें चेतावनी देने के निर्देश दिए।

और पढ़े  जन आक्रोश पदयात्रा- महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे CM योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद रात्रि में कार, जीप सहित अन्य छोटी गाड़ियों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा और बस, ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। निर्धारित से ज्यादा रफ्तार पर चलने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे।

जांच टीम ने मांट टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर में नई गति सीमा का संशोधन करने के निर्देश दिए। इसके पहले टीम ने मांट टोल प्लाजा पर स्पीड नियंत्रण के संबंध में सॉफ्टवेयर कंट्रोल व सीसीटीवी निगरानी तथा स्पीड वायलेशन डिटेक्शन कैमरो की क्रियाशीलता को चेक किया। यातायात तथा थाने की पुलिस भी उक्त कार्य में सहयोग के लिए रात्रि में उपस्थित रहेगी।

कोहरे में यात्रा करते समय यह बरतें सावधानी

  • यात्रा आरम्भ करने से पूर्व ब्रेक, ईंधन और इंडिकेटर्स की जांच करें।
  • अपने वाहन पर फोग लाइट लगाएं और उसका प्रयोग करें।
  • फोग लाइट/पार्किंग लाइट / हेड लाइट का प्रयोग करें। हेड लाइट को लो बीम में रखें।
  • हाई बीम कोहरे में प्रतिबंधित होगा और दृष्टि को प्रतिबंधित करेगा।
  • विंड-स्क्रीन को धूल एवं धुंध से साफ रखें।
  • हमेशा सीट बेल्ट लगाएं। धीमे एवं सावधानी से चलें।
  • अपनी लेन में चलें व रोड पर लगी लेन मार्किंग का अनुसरण करें। बिना वज़ह लेन न बदलें।
  • सामने वाले वाहन से उचित दूरी बनायें रखें।
  • वाहन खराब होने पर बायीं ओर पर रेलिंग से सटाकर खड़ा करें। एक्सप्रेसवे पर न रुकें।
  • संगीत धीमे बजाएं और यातायात को समझने के लिए सचेत रहें।

Spread the love
  • Related Posts

    Timing Change: भीषण गर्मी के कारण इस जिले में बदल गया स्कूलों का समय, अब ये होगा नया टाइम 

    Spread the love

    Spread the loveभीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री 29 अप्रैल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेगे

    Spread the love

    Spread the love     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को जनपद हरदोई से बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। करीब 594 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे लगभग ₹36,230 करोड़ की…


    Spread the love