बिजनेस जेट क्रैश: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश, कई लोगों की मौत

Spread the love

मेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पूर्व NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल और उनके पूरे परिवार समेत सात लोगों की मौत हो गई। यह हवाई अड्डा NASCAR टीमों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई। यह विमान चार्लोट से करीब 45 मील उत्तर में स्थित स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।

 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी सात लोग हादसे का शिकार हुए। फ्लाइट रिकॉर्ड से पता चल है कि यह प्लेन रिटायर्ड NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि सेसना सी550 में छह लोग सवार थे, जो शार्लोट से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर में स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।

 

नॉर्थ कैरोलिना स्टेट हाइवे पेट्रोल ने पुष्टि की कि विमान में सवार लोगों में 55 वर्षीय ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी क्रिस्टीना, 14 वर्षीय बेटी एम्मा और 5 वर्षीय बेटा राइडर शामिल थे। इनके अलावा डेनिस डटन, उनके बेटे जैक डटन और क्रेग वाड्सवर्थ भी विमान में मौजूद थे।

 

क्रैश के वक्त हल्की बारिश और बादल थे
इरेडेल काउंटी शेरिफ डैरेन कैंपबेल ने कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इसमें लोगों की मौत हुई है।” एयरपोर्ट के पास गोल्फ खेल रहे गोल्फर्स इस हादसे को देखकर हैरान रह गए।नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और एफएए मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश के समय हल्की बारिश और बादल थे।

और पढ़े  हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सम्मान के लिए कहा- धन्यवाद

प्रत्यक्षदर्शियों में दहशत
हवाई अड्डे के पास स्थित लेकवुड गोल्फ क्लब में खेल रहे गोल्फर्स ने विमान को बेहद नीचे उड़ते देखा। हादसे के वक्त कई खिलाड़ी डर के मारे जमीन पर लेट गए। गोल्फ कोर्स के नौवें होल पर विमान का मलबा फैल गया।

उड़ान की जानकारी
FlightAware.com के ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने सुबह 10 बजे के कुछ देर बाद उड़ान भरी, लेकिन जल्द ही वापस लौट आया और स्टेट्सविल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हो गया। योजना के मुताबिक, विमान को बाद में सारासोटा (फ्लोरिडा) से बहामास के ट्रेजर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिर फोर्ट लॉडरडेल होते हुए शाम तक स्टेट्सविल लौटना था।


Spread the love
  • Related Posts

    भीषण गर्मी से भारत, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देश बेहाल,क्यों बने ऐसे हालात?

    Spread the love

    Spread the love   यूरोप में गर्मी से हालत नाजुक हो गए हैं। दो महीने के अंदर इस महाद्वीप पर दूसरी बार भीषण लू (हीटवेव) का दौर आया है। आलम…


    Spread the love

    बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, CM हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveअसम और उसके पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी…


    Spread the love